नवगछिया में सफाई व्यवस्था की लापरवाही अब लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। रुंगटा स्कूल के सामने लोहार गली गेट के पास बीते तीन दिनों से नाले का पाट खुला पड़ा है, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हर दिन 2–3 लोग नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं, खासकर रात में खतरा और बढ़ जाता है।