हमीरपुर: पारा रैपुरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में 16 सड़कें जनता को समर्पित
रविवार को दोपहर में पारा रैपुरा गांव में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति और राठ विधायक मनीषा अनुरागी तथा ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने मौजूद रहकर पिछले दो वर्षों में बनकर तैयार हुई दोनों विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़़कों का लोकार्पण किया। इनमें ज्यादातर मुख्य मार्गो से जोड़ने वाले लिंक मार्ग हैं।