हमीरपुर: नरायनपुर-कुंडौरा के मध्य अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलटा, चालक घायल
घाटमपुर निवासी ट्रक चालक रमेश 40 वर्ष कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। तभी रविवार सुबह करीब सात बजे नरायनपुर कुंडौरा के मध्य हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रमेश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से इसे ट्रक से निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी भेजा। जहां इलाज के बाद चालक को घर भेज दिया गया हैं।