जगदलपुर: सांसद महेश कश्यप ने दिशा समिति की बैठक में योजनाओं के सेचुरेशन पर दिया बल
जिले के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ दायित्व निभाएं। विशेष तौर पर जिले के अंदरूनी इलाकों में योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करें। यह बात सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने बैठक में कही।