पाली: पाली स्थित पारस फिलिंग स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
Pali, Lalitpur | Sep 4, 2026 पाली स्थित पारस फिलिंग स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर के समय एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने सामने से आ रही दो बाईकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान लगभग छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।