माता बसैया थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर की "सेफ क्लिक 2.0" अभियान को लेकर अपील।
मुरैना। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत माता बसैया थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में एक क्लिक की लापरवाही जीवनभर की परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें, समझें और उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। उन्होंने लोगों से अपने OTP, PIN और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी।
थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर ठग फर्जी कॉल, लिंक और मैसेज के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट उपयोग ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय ह�