बाजार में ठेला और फड़ लगाने वाले हॉकर्स को धूप न लगे, इसलिए जेएसी मुरैना जागृति की सदस्यों ने बांटे छाते👇
मुरैना। समाज सेवा एवं जनहित के उद्देश्य से JAC Club Morena द्वारा रोड पर धूप में बैठने वाले जरूरतमंदों एवं हॉकर्स के लिए छातों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य तेज धूप और मौसम की कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले लोगों को सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करना था। JAC की सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों का उद्देश्य समुदाय में सकारात्मक योगदान देना है।
कार्यक्रम में JAC Club Morena की अध्यक्ष इति माहेश्वरी के साथ भावना जैन, भारती मोदी, रेखा सिंह, कंचन सिंह, नीता शिवहरे, लता गोयल एवं पल्लवी माहेश्वरी उपस्थित रहीं।