मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमीन के मामले में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह बात प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कही। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की जमीनों को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बिना प्रमाण के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्तियों और भूमि संबंधी सभी जानकारियां नियमानुसार सार्वजनिक हैं तथा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
भाजपा ने कहा कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।