कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-मन योजना एवं पंचायत राज विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई।