कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें योजना/विकास शाखा एवं सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, सांसद व विधायक निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।