कोडरमा: कोडरमा घाटी में ऐश लोड हाइवा पलटने से चालक की मौके पर ही मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी मे बागीटॉड अस्थायी चेकनाका के आगे गुरुवार को 5 बजे सुबह ऐश लोड हाईवा पलट गई और चालक की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई. मृतक बिहार के नालंदा निवासी बताया जा रहा है. घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर वाहन को अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।