कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न, दिए दिशा-निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुआ। सर्वप्रथम बैठक में डीपीओ यूआईडी रवि प्रकाश द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष के ऊपर के 11 व्यक्तियों का आधार पंजीकृत किया गया है, जिसमें प्रखंड स्तर से सत्यापन नहीं होने के कारण आधार कार्ड लंबित है।