कोडरमा: उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंडों की योजनाओं की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर गंभीरता जताई
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में आज कोडरमा जिला अंतर्गत आकांक्षी प्रखंडों – जयनगर एवं मरकच्चो – में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।