कोडरमा: कोडरमा सर्किट हाउस में कांग्रेस के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एवं जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान के अध्यक्षता में दिन गुरुवार को 11:00 बजे कोडरमा परिदन परिसर में मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा संगठन पर्यवेक्षक राजीव रंजन प्रसाद एवं विशिष्ट सह जिला प्रशिक्षक संतोष कुमार देव मौजूद थे।