बाह: तीर्थ धाम बटेश्वर में बोरिंग की मोटर और केबल चोरी,इंजीनियर ने पुलिस में की शिकायत
तीर्थ धाम बटेश्वर में पर्यटन विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कंप्लेक्स में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बोरिंग में लगी मोटर, 250 मीटर केबल, रस्सी, और पंप सहित सभी उपकरण निकालकर चुरा लिए। गुरुवार की सुबह जब चौकीदार ने देखा, तो बोरिंग खाली पड़ी हुई थी। चौकीदार ने तुरंत इसकी सूचना इंजीनियर बिंटू सिंह को दी।