बाह: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बटेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा लम्बी कूद प्रतियोगिता का आयोजन
बाह के बटेश्वर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर ट्रस्ट की ओर से लम्बी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष बाह देहात शिवकुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर मैनेजर अजय भदौरिया और नत्थीलाल गोश्वामी ने निभाई।