बाह: पिनाहट में भारत बंद के दौरान आरक्षण में छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन, बाजार में मिला-जुला असर
आज पिनाहट में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला, जहां कई बाजार बंद रहे और कुछ खुले रहे। बंद का प्रमुख कारण आरक्षण में छेड़छाड़ को लेकर एससी/एसटी समुदाय के लोगों द्वारा जताया गया विरोध था। इस मुद्दे को लेकर सैकड़ों लोगों ने अम्बेडकर पार्क में धरना दिया और कस्बे में एक विरोध रैली का आयोजन किया।