बाह: नगला सुरई में कार की टक्कर से 10 वर्षीय अंशुल का पैर टूटा
थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत नगला सुरई गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय अंशुल कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में अंशुल का पैर टूट गया। घटना के अनुसार, अंशुल गांव के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंशुल का एक पैर बुरी तरह से घायल हो गया।