बाह: खेड़ा राठौर के गांव पुरा गुमान सिंह में घर के बाहर बैठे युवक पर गेदुआ का हमला, ग्रामीणों ने मार गिराया
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव पुरा गुमानसिंह में एक खौफनाक घटना घटी,जिसमें 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह,पुत्र राम रतन पर गेदुआ (शियार) ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब नरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे। हमले में नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद, नरेंद्र सिंह के परिजनों ने उन्हें त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया।