निज़ामाबाद: फायरिंग की घटना में दो वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, मोबाइल में मिला वारदात का वीडियो
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आज शनिवार को सुबह ग्यारह बजे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, दोनों ने प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिलाया था घटना का वीडियो भी अभियुक्तों के मोबाइल फोन में मिला है ।