डिंडौरी: शहपुरा अस्पताल में आयुष्मान इंसेंटिव वितरण में अनियमितता, कलेक्टर ने उच्च अधिकारियों को भेजा पत्र
शहपुरा अस्पताल में आयुष्मान प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता की शिकायत के उपरांत कलेक्टर ने जांच कर डॉ सत्येंद्र परस्ते के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 6:00 मीडिया को जानकारी दी कलेक्टर ने तत्कालीन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी शहपुरा डॉ सत्येंद्र परस्ते के खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्र भेजा।