महसी: नेवादा में कांग्रेस पार्टी के विधायक पद के पूर्व प्रत्याशी डॉ.राजेश तिवारी ने लगाई जन चौपाल, बताई पार्टी की नीति।
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव में कांग्रेस पार्टी के विधायक पद के पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश तिवारी ने जन चौपाल लगाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के नीति के बारे में जानकारी दी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की। श्री तिवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों की पार्टी है। किसान हित में हमेशा कार्यरत रहती है।