महसी: आगामी लोकसभा चुनाव एवं क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस हुई सतर्क, खैरीघाट थाना क्षेत्र में किया पैदल गस्त।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगवाई में पुलिस टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव एवं क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए पैदल रूट मार्च कर अवाम को सुरक्षा का एहसास दिलाया। साथ ही अराजक तत्वों को कड़े संकेत दिए। थानाध्यक्ष ने कहा अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी। शांति व्यवस्था कायम रखें।