महसी: मकरंदपुर में हुई पुजारी हत्याकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ, दर्जनों लोगो से हुई पूछताछ।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरंदपुर गांव स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर के पुजारी काशीराम आर्य की बीते बुधवार को निर्मम हत्या कर दी गई। शव कुटिया में तख्त पर खून से लथपथ मिला था। जिसके बाद से पुलिस लगातार हत्यारों की खोज में जुटी हुई है। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के खाली हाथ हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।