महसी: घंटा बाबा कुट्टी पर तीन माह से खराब पड़ा हैंडपंप, सही न होने पर स्थानीय लोगो ने जताई नाराजगी, की शिकायत।
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत नेवादा पूरे कस्वाती गांव स्थित घंटा बाबा कुटी पर बीते तीन माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। आश्रम के लोगों ने सही कराने की मांग की। तो दो माह पूर्व लगा हुआ नाल को खोल ले गए। और दोबारा ना तो लगाने आए और ना ही सही किया। जिससे नाराज लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।