#नालंदा - पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ गांव,मौसी के परिवार वालों से किया शिष्टाचार मुलाकात
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार की सुबह लगभग 11.15 बजे नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में स्थित माधोपुर-सबनाहुआ गांव में अपने मौसी के यहां आकर परिवार वालों से शिष्टाचार मुलाकात किया। जहां नितिश कुमार जिंदाबाद के नारे से गुंज उठा।इस दौरान पूर्व सीएम ने गाड़ी में से हाथ जोड़कर लोगों का स्वागत किया।लगभग पांच मिनट तक पूर्व सीएम गांव में ठहरे।जहां अपने मौसी स्व. देव लगन देवी एवं मौसा स्व रामानंद सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के आलावा बिहार विधान परिषद में सदस्य एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सतारूढ़ दल विधान परिषद में उपनेता ललन सर्राफ,
जदयू जिलाध्यक्ष मो.अरशद,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह,निरंजन सिंह,रामजी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से हीं गांव से लेकर कल्याण बीघा रोड तक सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजार किया गया था।इस दौरान बिहारशरीफ एसडीएम किसलय श्रीवास्तव,एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल,हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा,कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती सहित सहित दर्जनों पुलिस बल सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात दिखें।
पूर्व सीएम के आगमन को लेकर सुबह से हीं ग्रामीणों की भीड़-भाड़ लगी रही।ग्रामीणों ने बताया कि करीब 40 वर्ष के बाद नीतीश कुमार अपने मौसी के घर पहुंचे।मौके पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने विभिन्न समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन भी दिया।इस मौके बीडीओ डॉ पंकज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन,जदयू प्रखंड प्रवक्ता रौशन,नगर जदयू अध्यक्ष श्याम बालक साव,कक्कू सिंह,परमेंद्र पांडे, बंटीं सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Rahui, Nalanda | Jun 7, 2026