कोलेबिरा: सिमडेगा पुलिस ने रात की अड्डेबाजी पर कसा शिकंजा, एसपी बोले- विशेष अभियान जारी
सिमडेगा: एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात की अड्डेबाजी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर गठित टीमें सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई कर रही हैं। असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। अवैध शराब व नशे के खिलाफ भी अभियान जारी है।