पोड़ैयाहाट: मध्य विद्यालय बालक, पोड़ैयाहाट से 30 स्कूली छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर रांची रवाना
मध्य विद्यालय बालक,पोड़ैयाहाट से शैक्षणिक भ्रमण पर शनिवार की संध्या प्रखंड के 30 स्कूली छात्र रांची रवाना हुए। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल ठाकुर ने बताया कि सत्र 2025 26 के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पूरे गोड्डा जिले से बच्चों की रवानगी हुई है। 9 मार्च को उनकी वापसी होगी।