कुक्षी: कुक्षी में टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू, 6 महीने तक मरीजों का इलाज
Kukshi, Dhar | Nov 16, 2026 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुक्षी सिविल अस्पताल से जन जागरूकता रथ रवाना किया गया। चिन्हित गांवों में टीबी की स्क्रीनिंग, एक्स-रे और ट्रूनेट जांच के साथ डायबिटीज व बीपी की भी जांच होगी। मरीजों का 6 महीने तक सरकारी इलाज सुनिश्चित। जनजातीय टीबी मुक्त के लिए भी विशेष कार्यक्रम चल रहा है।