जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज हवेली खड़गपुर स्थित सिंधवारिणी जलाशय योजना से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने योजना के क्रियान्वयन की स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा कार्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ योजना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, खड़गपुर प्रेम कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं से योजना के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा क्रियान्वयन में आ रही संभावित समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किया जाए। साथ ही, कार्यों के क्रियान्वयन में तकनीकी मानकों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजना का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा आपसी समन्वय के साथ योजना के क्रियान्वयन को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है कि संबंधित विभाग कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखें और किसी भी प्रकार की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देशित किया कि योजना से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता को प्राथमिकता दें।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
1 views | Munger, Bihar | Oct 29, 2026