जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज तारापुर अनुमंडल अंतर्गत रणगांव में निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय भवन के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मौके पर तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की प्रगति में आने वाली बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि भवन निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा किया जा सके।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
9 views | Munger, Bihar | Oct 29, 2026