बुधवार की सुबह 11 बजे सोनो चौक पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन की बैटरी अचानक फट गई। हादसे में बैटरी का एसिड वैन में बैठे तीन बच्चों के पैरों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए