रामगंजमण्डी: बुधखान में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ, SDM ने सुनी समस्याएं, 10 परिवाद मिले
रामगंजमंडी के बुधखान पंचायत में रात्रि चौपाल का शुक्रवार को आयोजन किया गया। शिविर sdm नीता वासिटा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमे विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी रहे। रात्रि चौपाल देर शाम 7 बजे शुरू हुई जो रात 10 बजे तक चली। चौपाल में ग्रामीणों की रास्ता खोलो, प्रधानमंत्री आवास योजना, चिकित्सा, कृषि समेत आदि समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।