रामगंजमण्डी: ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने सातलखेड़ी अस्पताल का किया निरीक्षण, गंदगी देखकर जताई नाराजगी, प्रसव कराने के दिए निर्देश
रामगंजमंडी में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र मीणा ने सातलखेड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मीना ने अस्पताल परिसर में गन्दगी देखकर नाराजगी जताई। साथ ही समय से अस्पताल नही आने वाले कर्मचारियो को फटकार लगाकर समय से आने के लिए पाबंद किया।