रामगंजमण्डी: मॉकड्रिल को लेकर उपखण्ड कार्यालय में बैठक, प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर बनाई योजना
रामगंजमंडी में बुधवार शाम करीब 5 बजे उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड स्तरीय आपतकाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, राजनितिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में भारत - पाकिस्तान युद्ध की आशंका में मॉकड्रिल को लेकर योजना बनाई गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करवाने के लिए प्रेरित किया।