रामगंजमण्डी: सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने खरीद केंद्र का किया निरीक्षण, चने के लिए 435 और सरसों के लिए 98 किसानों ने कराया पंजीकरण
रामगंजमंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे सरसों और चना खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। समिति अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बताया कि वर्ष 2024-25 में सरसों 5950 रुपए और चना 5650 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है। उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा के अनुसार, चने के लिए 435 और सरसों के लिए 98 किसानों ने पंजीकरण कराया है।