रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी पुलिस ने खैराबाद बाईपास से 505 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 505 ग्राम गांजा भी जब्त किया है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि जिला पुलिस कोटा ग्रामीण द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द अभियान चलाया जा रहा है।