बूंदी: हाडौती के सतरंगी पर्यटन पर्व, तीन दिवसीय बूंदी महोत्सव का शुभारंभ कल
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 हाड़ौती के सतरंगी पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव-2024 का आगाज सोमवार को गढ़़ पैलेस में सुबह साढ़े आठ बजे गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। महोत्सव के दौरान आयोजित विविध सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम आमजन, देशी-विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। बूंदी महोत्सव के तहत 18 से 20 नवंबर तक ’लोक संस्कृति के रंग जिलेभर में बिखरेंगे।