बूंदी: व्यापारी के साथ मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीने जाने से व्यापार मंडल में रोष, बाजार बंद करने की दी चेतावनी
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 शहर के एक व्यापारी के साथ शनिवार शाम को चार-पांच जनों ने मारपीट कर उसकी जेब से नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए पीड़ित ने कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दी है वही व्यापार मण्डल पदाधिकारी ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।व्यापार संघ ने लूटा गया माल वापस दिलवाने की मांग करते हुए बाजार बंद करने को कहा है।