बूंदी: जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने हाडौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव 24 में अधिक से अधिक शिरकत करने की अपील की
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने हाडौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव-2024 में आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 से 20 तक बूंदी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के कार्यक्रमों में सभी बढचढ कर परिवारजनों और मित्रों के साथ पारम्परिक वेशभूषा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।