बूंदी: बूंदी महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 बूंदी महोत्सव-2024 के भव्य आयोजन को लेकर की गई तैयारियों को रविवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बैठक लेकर अंतिम रूप दिया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने शोभायात्रा मार्ग में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए दिए कि मार्ग में बिजली के ढीले तार नहीं हो और सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम रखे जाए। विद्य़ुत विभाग की टीम भी मौके पर माजूद रहे।