मनोहरथाना: मनोहरथाना में निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
मनोहर थाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय पथ संचलन निकाला गया। जिसमें भगवा ध्वज के सानिध्य में घौष वादन के साथ सैंकड़ों संघ के स्वयं सेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए भाग लिया। पथ संचलन का जगह जगह हिंदू संगठनों व भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों द्वारा जय घोष के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।