बड़ौत: खेड़ा हटाना निवासी आरोपी को महिला के अपहरण कर शादी के लिए विवश करने के मामले में गिरफ्तार, अपहर्ता बरामद
Baraut, Bagpat | May 15, 2025 बिनौली थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि महिला का अपहरण कर शादी के लिए विवश करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सूरज पुत्र प्रवीण निवासी गांव खेड़ा हटाना के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में अपहर्ता को सोमवार को सकुशल बरामद किया जा चुका है।