बड़ौत: सिरसली में बाइक सवार 2 बदमाशों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, ग्राम प्रधान सहित 2 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात, मेरठ रेफर
Baraut, Bagpat | May 14, 2025 सिरसली गांव में टैम्पू स्टैंड पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र बुधवार शाम करीब 5 बजे ताश खेल रहा था। तभी 2 बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों बरसना शुरू कर दी। जिससे ग्राम प्रधान धर्मेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया।