बड़ौत: लूम्ब गांव में ₹10,000 मांगने पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल, पीड़ित का न्याय की गुहार लगाते वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | May 15, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव निवासी संजय पुत्र हुक्मा का एक वीडियो बुधवार रात करीब 9:45 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि वह गांव निवासी एक व्यक्ति से अपने ₹10000 मांगने गया तो, उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहुलुहान हो गया। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है।