बड़ौत: सिरसली गांव में बाइक सवार 2 बदमाशों की फायरिंग में ग्राम प्रधान सहित 2 लोग घायल, ग्राम प्रधान की उपचार के दौरान हुई मौत
Baraut, Bagpat | May 15, 2025 बिनौली क्षेत्र के सिरसली गांव में टैम्पू स्टैंड पर ग्रामीणों के साथ बैठकर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र बुधवार शाम को ताश खेल रहा था। तभी 2 बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों बरसानी शुरू कर दी। जिससे ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सहित एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान ग्राम प्रधान की मौत हो गई।