बड़ौत: दोघट में भाकियू संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
Baraut, Bagpat | May 15, 2025 भाकियू संस्थापक स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14 वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र के गांगनौली, निरपुड़ा तथा दोघट में राजेन्द्र चौधरी के आवास पर कार्यक्रम हुआ। बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि ने किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू का गठन कर किसानों को एक नई दिशा दी। उन्होंने जीवन भर किसान हित में संघर्ष किया।