बड़ौत: टीकरी कस्बे में गोवंश को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरने की दी चेतावनी #jansamasya
Baraut, Bagpat | May 15, 2025 टीकरी कस्बे एवं जंगल में घूम रहे गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। एक सप्ताह पहले गोवंश पकड़कर गौशाला में छोड़े गए थे, लेकिन आस पास के गांवों से फिर गोवंश कस्बे में आ गए हैं। ये गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान परेशान बने है। किसानों ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय टीकरी पर प्रदर्शन कर गोवंश पकड़वाने की मांग की थी।