पिंड्रा: सिंधोरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने मंगलवार को शादी का झांसा देकर बिस्तर में करने के आरोपी हरेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी और अभियुक्त एक दूसरे को पिछले 4 वर्षों से जानते थे। आरोप है कि विगत 2 वर्षों से शादी का झांसा देकर अभियुक्त ने वादिनी के साथ संबंध बनाया और शादी करने से इंकार कर दिया था।