खड़गपुर: शामपुर बगीचा में सीओ और बीडीओ की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को कराया गया पका हुआ भोजन उपलब्ध
प्रखंड के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्रशासन की ओर से खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कह रहा है। ऐसे में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे बाढ़ प्रभावित अग्रहण पंचायत के सठबिग्घी और कुराबा समेत अन्य प्रभावित गांवों के परिवार जो शामपुर बगीचा में शरण लिए हुए है। उनके लिए प्रशासन ने भोजन उपलब्ध कराया